Historical significance of Buddhism

(1) आर्थिक क्षेत्र में(In Economic Realm)- •लोहे के फाल वाले हल से खेती, व्यापार और सिक्कों के प्रचलन से व्यापारियों और अमीरों को धन संचित करने का मौका मिला। किंतु बौद्ध धर्म ने घोषणा की कि धन संचित नहीं करना चाहिए क्योंकि धन दरिद्रता , घृणा, क्रूरता और हिंसा का जनक है। •इन बुराइयों को दूर करने के लिए बुद्ध ने उपदेश दिया कि किसानों को बीज और अन्य सुविधाएं और श्रमिकों को मजदूरी मिलनी चाहिए तथा इन उपायों की अनुशंसा सांसारिक दरिद्रता को दूर करने के लिए की गई । •संघ में कर्जदारों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया।इससे स्पष्टत: महाजनों और धनवानों को लाभ हुआ क्योंकि कर्जदार अब बिना कर्ज चुकाये संघ में शामिल नहीं हो सकते थे। • संघ में दासों का प्रवेश निषेध था। यदि उन्हें प्रवेश मिलता तो कृषि में गिरावट होती क्योंकि ज्यादातर दास कृषि क्षेत्रों से ही जुड़े हुए थे। (2) सामाजिक क्षेत्र में (In Sociological Realm)- •बौद्ध धर्म ने स्त्रियों और शूद्रों के लिए अपने द्वार खोलकर समाज पर गहरा प्रभाव डाला क्योंकि जिसने बौद्ध धर्म स्वीकार किया उन्हें अधिकार हीनता से मुक्ति मिली। •बौद्ध धर्म ने अहिंसा और जीवमात्र के प्रति दया की भावना जगाकर देश में पशुधन में वृद्धि की । • बौद्ध धर्म ने समाज में अंधविश्वास की जगह तर्क को वरीयता प्रदान की जिससे लोगों में बुद्धिवाद की परिकल्पना उत्पन्न हुई।

(3) राजनीतिक क्षेत्र में (In political Realm)- जिस शासक ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया चाहे वह समकालीन हो या परवर्ती, अपनी नीति मैं अहिंसा को एक नीति के रूप में लागू किया। जैसे- अशोक ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर धम्म नीति का अनुसरण किया तथा लंबे समय तक शांति के साथ अपने साम्राज्य पर शासन किया। • विभिन्न राष्ट्रों में बौद्ध धर्म का प्रसार होने से भारत के ऐतिहासिक काल में इन राष्ट्रों से मधुर संबंध तो थे ही, साथ ही साथ वर्तमान समय में भी द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने में ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र किया जाता है। (4) साहित्य के क्षेत्र में (In Literary Realm)- • बौद्धों ने अपने सिद्धांतों का प्रतिपादन करने के लिए एक नए प्रकार से साहित्य सर्जना की। • उन्होंने अपने लेखन से पाली भाषा(मागधी) को समृद्ध किया। •ईसा की प्रथम तीन सदियों में पाली और संस्कृत को मिलाकर बौद्धों ने एक नई भाषा चलायी, जिसे मिश्रित(Hybrid) संस्कृत कहते हैं । • बौद्ध विहार महान विद्या केंद्र हो गये, जिन्हें आवासीय विश्वविद्यालय की संज्ञा दी जा सकती है। जैसे-बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय तथा गुजरात में वल्लभी विश्वविद्यालय उल्लेखनीय है।

(5) सांस्कृतिक क्षेत्र में (In Cultural Realm)- प्राचीन भारत की कला पर बौद्ध धर्म का काफी प्रभाव परिलक्षित हुआ है। श्रद्धालु उपासकों ने बुद्ध के जीवन की अनेक घटनाओं को पत्थरों पर उकेरा है ,जैसे-सांची,भरहुत,सारनाथ, कौशांबी आदि स्थानों पर। भारत के पश्चिमोत्तर सीमांत में यूनान और भारत के मूर्तिकारों ने नए ढंग की कला की सृष्टि करने के लिए सम्मिलित रूप से प्रयास किया जो गांधार कला शैली के रूप में विख्यात हुई। इस प्रदेश में बनी प्रतिमाओं में देशी और विदेशी दोनों प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं । भिक्षुओं के निवास के लिए चट्टानों को तराश कर कमरे बनाए गए तथा इस प्रकार बराबर पहाड़ियों और पश्चिम भारत में नासिक के आसपास की पहाड़ियों में गुफा वास्तुकला आरम्भ हुई। •बौद्ध कला दक्षिण भारत के कृष्णा डेल्टा और उत्तर भारत के मथुरा में फली फूली । •बुद्ध की सर्वाधिक मूर्तियों का निर्माण गांधार शैली में हुआ है, बुद्ध की पहली प्रतिमा मथुरा कला शैली के अंतर्गत बनाई गई । •बौद्ध धर्म में शून्यवाद तथा विज्ञान वाद जैसी दार्शनिक पद्धतियों का उदय हुआ। इसका प्रभाव शंकराचार्य के दर्शन पर भी पड़ा । इसी कारण उन्हें ‘प्रच्छन्न बुद्ध’ की उपाधि भी दी जाती है ।

(1) In Economic Realm – • Farming, trading and circulation of coins from iron-plow plow gave traders and the rich a chance to accumulate wealth. But Buddhism declared that wealth should not be accumulated because money is the father of poverty, hatred, cruelty and violence. To overcome these evils, Buddha preached that farmers should get seeds and other facilities and wages to workers and recommended these measures to remove worldly poverty. • The entry of borrowers into the Sangh was forbidden. This clearly benefited the Mahajans and the rich because the borrowers could no longer join the Sangh without paying the debt. • The entry of slaves into the Union was prohibited. If they had got entry, there would have been a decline in agriculture as most of the slaves were connected to agricultural fields. (2) In Sociological Realm – • Buddhism made a deep impact on society by opening its doors to women and Shudras because those who accepted Buddhism got freedom from inferiority. • Buddhism increased livestock in the country by inculcating a sense of non-violence and compassion for the living. • Buddhism gave priority to logic in place of superstition in society, which led to the concept of rationalism among the people.
(3) In the political arena (In political realm) – The ruler who accepted Buddhism, whether contemporary or later, implemented non-violence in his policy as a policy. For example, Ashoka accepted Buddhism and followed the Dhamma policy and ruled his empire with peace for a long time. • Since the spread of Buddhism in various nations, India had a good relationship with these nations in the historical period, as well as in the present time historical relations are mentioned in improving bilateral relations. (4) In Literary Realm – • Buddhists created literature in a new way to present their principles. He enriched the Pali language (Magadhi) with his writings. • In the first three centuries of Christ, Buddhists introduced a new language by combining Pali and Sanskrit, which is called Hybrid Sanskrit. • Buddhist viharas have become great learning centers, which can be termed as residential universities. Such as Nalanda University and Vikramashila University in Bihar and Vallabhi University in Gujarat are notable. (5) In Cultural Realm – The influence of Buddhism has been reflected in the art of ancient India. Devotee worshipers have carved many incidents of Buddha’s life on the stones, such as in places like Sanchi, Bharhut, Sarnath, Kaushambi etc. Sculptors from Greece and India tried together to create a new kind of art in the northwest frontier of India which became famous as Gandhara art style. Both the domestic and foreign influences are clearly visible in the statues made in this region. Rooms were carved out of rock to house the monks, and thus cave architecture began in the equal hills and hills around Nashik in western India. • Buddhist art flourished in the Krishna Delta in South India and Mathura in North India. • Most of the statues of Buddha have been constructed in the Gandhara style, the first statue of Buddha was built under the Mathura style of art. • In Buddhism, philosophical methods like nihilism and science have emerged. It also had an impact on Shankaracharya’s philosophy. For this reason, he is also given the title of ‘Disguised Buddha’.

Published by pravendrakumar

I am Pravendra Kumar. I am doing research in Sanskrit language. I want to share the knowledge of Sanskrit language in own words. Sanskrit language is a precious language of the world. It is the mother language of all Indian languages. The words of Sanskrit language are present in all Indian languages. Sanskrit is the ancient Indian language. It is the origin of all Indian languages. The Indian culture is present in this language. All ancient Indian epics written in Sanskrit language like Vedas, Upnishadas, Puranas, Mahabharat, Bhagwat Geeta, Ramayan, etc.

Leave a comment