वेद शब्द ज्ञानार्थक विद् धातु (विद ज्ञाने) से घञ्(अ) प्रत्यय करने पर बनता है। इसका आशय है-ज्ञान। अतः वेद शब्द का अर्थ होता है-ज्ञान की राशि या ज्ञान का संग्रह-ग्रन्थ। प्राचीन ऋषियों ने जो ज्ञान अपनी आर्ष सृष्टि से प्राप्त किया था,उसका संग्रह वेदों में है। संस्कृत व्याकरण के अनुसार वेद शब्द चार धातुओं से विभिन्न अर्थों में बनता है- १. विद सत्तायाम्(होना,दिवादि.), २.विद ज्ञाने (जानना,अदादि.), ३.विद विचारणे (विचारना,रुधादि.), ४.विदलृ लाभे (प्राप्त करना, तदादि.) । इन अर्थों का समन्वय करते हुए ऋक्प्रातिशाख्य की व्याख्या में विष्णुमित्र ने वेद का अर्थ किया है- विद्यन्ते ज्ञायन्ते लभ्यन्ते एभिर्धर्मादि-पुरुषार्था गति वेदा:। (विष्णुमित्र) अर्थात् वेद शब्द का भावार्थ होता है- (१) जिन ग्रंथों के द्वारा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूपी पुरुषार्थ- चतुष्टय के अस्तित्व का बोध होता है, (२) इनसे पुरुषार्थ-चतुष्टय का ज्ञान प्राप्त होता है, (३) इनसे पुरुषार्थ-चतुष्टय की प्राप्ति होती है, (४) इनमें पुरुषार्थ-चतुष्टय का विवेचन किया गया है। इस प्रकार वेद पुरुषार्थ-चतुष्टय के सर्वांगीण विवेचन करने वाले ग्रंथ हैं। आचार्य सायण ने वेद शब्द की एक अन्य व्याख्या की है : इष्टप्राप्त्यनिष्ट-परिहारयोरलौकिकम् उपायों यो ग्रन्थो वेदयति, स वेद: ।(तैत्तिरीय संहिता-भाष्य की भूमिका) अर्थात् जो ग्रंथ इष्ट-प्राप्ति और अनिष्ट निवारण का आलौकिक उपाय बताता है, उसे वेद कहते हैं । दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि जो उन्नति और प्रगति का मार्ग बताता है तथा दुष्कर्मों से होने वाले कुपरिणामों से बचने का उपाय बताता है उसे वेद कहते हैं। श्रुति, निगम ,आगम, त्रयी,छन्दस्, आम्नाय, स्वाध्याय : वेदों के अर्थ में इन शब्दों का भी प्रयोग होता है।

Veda word derivation and meaning : The word Veda is formed by suffixing the word gha (a) with the meaning of knowledge of metal (with knowledge). It means knowledge. Therefore, the word Veda means – the amount of knowledge or the collection of knowledge. The Vedas have a collection of the knowledge that the ancient sages had acquired from their blissful creation. According to Sanskrit grammar, the word Veda is formed in different meanings from the four metals – 1. Vid sattayam (to be, divad.), 2. vidya jñane (to know, adadī), 3. vidā sākhāne (think, ruddādī), 7. In the interpretation of the Rukpratishakhyas, co-ordinating these meanings, Vishnumitra has interpreted the Veda – Vidyantae Gyayante Labhyante Abhiradharmadi-Purushartha Gati Veda:. (Vishnumitra) means the meaning of the word Veda – (1) The texts through which the understanding of the existence of Dharma, Artha, Kama and the effort of salvation – Chatushtaya, (2) The knowledge of Purushartha-Chatutya, 3) It gives effort to make effort, (4) It discusses effort and effort. In this way, Vedas are all-round deliberative texts of Purushartha-Chatushtaya. Acharya Sayan has given another interpretation of the word Veda: isapratapratyanisht-pariharayorlaukikam measures yo Grantho vedyati, sa veda. Huh . In other words, it can be said that the one who shows the path of progress and progress and the way to avoid the consequences of misdeeds is called Vedas. Shruti, Nigam, Agam, Trilogy, Chhandas, Amnaya, Swadhyaya: These words are also used in the meaning of Vedas.
