वेदों का महत्व(The importance of the Vedas)

अनेक दृष्टियों से वेदों को महत्वपूर्ण माना गया है। संकेत रूप में कुछ तथ्य दिए जा रहे हैं : धार्मिक महत्व : वेद आर्यधर्म की आधारशिला हैं। धर्म के मूलतत्वों को जानने के एकमात्र साधन वेद हैं। विदोऽखिलो धर्ममूलम्। (मनु. २.७ )। मनु ने वेदों को सारे ज्ञानों का आधार मानकर उन्हें “सर्वज्ञानमय” कहा है, अर्थात् वेदों में सभी प्रकार के ज्ञान और विज्ञान के सूत्र विद्यमान हैं। वेदों में मानव मात्र के कर्तव्यों का निर्देश है। य: कश्चित् कस्यचिद् धर्मो, मनुना परिकीर्तितः। स सर्वोऽभिहितो वेदे, सर्वज्ञानमयो हि स:।। (मनु. २.७ )। महर्षि पतंजलि ने महाभाष्य के प्रारंभ में ब्राह्मण का अनिवार्य कर्तव्य बताया है कि वह नि:स्वार्थभाव से वेदांगों के सहित वेदों का अध्ययन करे । ब्राह्मणेन निष्कारणो धर्म: षडङ्गो वेदोऽध्ययो ज्ञेयश्च। (महा. आह्निक १ ) सांस्कृतिक महत्व: वेद भारतीय संस्कृति के मूल स्रोत हैं। भारतीय संस्कृति का यथार्थ ज्ञान वेदों और वैदिक वाङ्मय से ही प्राप्त होता है। प्राचीन समय में वस्तुओं के नाम आदि तथा मानव के कर्तव्यों का निर्धारण वेदों से ही किया गया था । सर्वेषां तु से नामानि, कर्मणि च पृथक् पृथक्। वेदशब्देभ्य एवादौ, पृथक् संस्थाश्च निर्ममे। ।(मनु. १.२१) लोकमान्य तिलक ने वेदों की प्रामाणिकता को मानना ही आर्यत्व एवं हिंदुत्व का मुख्य लक्षण बताया है – “प्रामाण्यबुद्धिर्वेदषु “। आर्यों का यज्ञ पर अटूट विश्वास, एक देव को मानते हुए भी अनेक देवों की सत्ता मानना, निष्काम भाव से कर्म करना, ईश्वर की सर्वव्यापकता, ज्ञान और कर्म मार्ग का समन्वय, भौतिकवाद के प्रति अनास्था, पुनर्जन्म में विश्वास, जीवन का लक्ष्य मोक्ष आदि का वास्तविक ज्ञान वैदिक साहित्य से ही होता है।

Save the earth

शास्त्रीय महत्व:सर्वज्ञानमयो हि स:’ कहकर मनु ने वेदों को सभी विद्याओं का स्रोत बताया है। वेदों में दार्शनिक सिद्धान्त, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अध्यात्म, मनोविज्ञान, आयुर्वेद, गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, जन्तुविज्ञान, प्रौद्योगिकी, वृष्टिविज्ञान, भूगर्भविज्ञान, अर्थशास्त्र, नाट्यशास्त्र, काव्यशास्त्र, कामशास्त्र और विविध कलाओं का सैकड़ों मंत्रों में वर्णन है। वेदों के अध्यात्म और दार्शनिक तत्वों को लेकर ही विविध उपनिषदों और दर्शनशास्त्रों की सृष्टि हुई है। आचार-संहिता : वेद मानवमात्र के कर्तव्य-बोध के लिए सबसे प्रामाणिक धर्मग्रन्थ हैं। इनमें कर्तव्याकर्तव्य का यथास्थान विस्तृत वर्णन और प्रतिपादन है। इनमें गुरु-शिष्य, पिता-पुत्र, पति-पत्नी, माता-पिता, समाज और व्यक्ति, राष्ट्र और राष्ट्रीयता, विश्वबन्धुत्व, परोपकार, उद्योग, दान-पुण्य, सत्कर्म एवं अतिथि सत्कार आदि का विस्तृत विवरण मिलता है। सामाजिक महत्व: प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति तथा समाज का विशद चित्रण वैदिक साहित्य में प्राप्त होता है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में तत्कालीन समाज और सभ्यता का विस्तृत विवरण प्राप्त होता है। यजुर्वेद (अध्याय 30, मंत्र 5 से 22) में 50 से अधिक व्यवसायों का उल्लेख मिलता है। व्यवसायियों से संबंध जातियों के नाम तथा उनके कर्मों का भी वर्णन है। संक्षेप में ब्राह्मण आदि के कर्तव्यों का वर्णन किया गया है कि ब्राह्मण का कर्तव्य है ज्ञानार्जन, क्षत्रिय का रक्षा-कार्य, वैश्य का व्यापार-वाणिज्य और शूद्र का शिल्प एवं श्रमसाध्य कार्य। ब्रह्मणे ब्राह्मणम्,क्षत्राय राजन्यम्,मरुद्भ्यो वैश्यम्,तपसे शूद्रम्। (यजु. ३०.५)। राजनीतिक महत्व : वेदों में राजनीतिशास्त्र से संबद्ध सामग्री बहुलता से उपलब्ध है। इनमें विशेष उल्लेखनीय विषय हैं -राज्य की उत्पत्ति के सिद्धांत, राज्य का स्वरूप उद्देश्य और कार्य, राज्य के विभिन्न अंग, राजा का निर्वाचन, राजा के कर्तव्य, संविधान और विधिनिर्माण, विधि शासन-प्रणालियां, राज्य के संचालक, सभा, समिति, वेदथ, संसद आदि संस्थाएं, न्याय एवं दण्डविधान, गुप्तचर-व्यवस्था, सैन्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कर-निर्धारण, शस्त्रास्त्र आदि। प्रजा के कर्तव्य आदि का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि वह राष्ट्र की रक्षा के लिए सदा जागरूक रहे। भाषावैज्ञानिक महत्व: संसार के सभी विद्वानों ने स्वीकार किया है कि विश्व वाङ्मय मैं ऋग्वेद ही सबसे प्राचीन ग्रंथ है। भाषावैज्ञानिक अध्ययन के लिए वेदों को ही आधार माना जाता है। इनसे ही तुलनात्मक अध्ययन करके तुलनात्मक भाषाविज्ञान का विकास हुआ है। वैदिक भाषा का ग्रीक, लैटिन, अवेस्ता आदि से तुलनात्मक अध्ययन करके भाषाओं के विकास की परंपरा का स्पष्ट ज्ञान होता है। वेदों में वैज्ञानिक तत्व : वेदों में भौतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, जन्तुविज्ञान, गणितशास्त्र, पर्यावरण, वृष्टिविज्ञान, भूगर्भविज्ञान, आयुर्वेद आदि की दृष्टि से सहस्रों मंत्र विद्यमान हैं। श्री मधुसूदन ओझा, गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी, मोतीलाल शास्त्री, डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल आदि विद्वानों ने वेदों में विद्यमान वैज्ञानिक तत्वों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। डॉ वी.के. वर्मा (विलासपुर) ने भौतिक विज्ञान की दृष्टि से वेदों का अध्ययन किया है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों को सभी सत्य विद्याओं का स्रोत बताया है। डा.डी.डी. मेहता और आचार्य वैद्यनाथ शास्त्री ने वेदों में विविध विज्ञानों का विस्तृत वर्णन किया है डा. वी.जी. रेले ने वैदिक देवों को जीवविज्ञान के तत्वों के रूप में प्रतिपादित किया है।

The Vedas have been considered important in many respects. Some facts are given as indications: Religious significance: Vedas are the cornerstone of Aryadharma. The Vedas are the only means to know the fundamentals of religion. Vidhokhilo Dharmamoolam. (Manu. 2.7). Manu called Vedas as the basis of all knowledge and called them “omniscient”, that is, the Vedas contain all kinds of sources of knowledge and science. The Vedas dictate the duties of human beings. Y: Kashchina Kasyachid Dharmo, Manuna Parikrititah. S Sarvobhihito Veda, Sarvagyanamayo (Manu. 2.7). Maharshi Patanjali has said in the beginning of Mahabhashya that it is the compulsory duty of a Brahmin to study the Vedas, including the Vedangas, selflessly. Brahman Nishkarno Dharma: Conspiracy Vedodhyayo Jayayascha. (Maha Ahnik 1) Cultural Significance: Vedas are the basic source of Indian culture. Accurate knowledge of Indian culture comes only from Vedas and Vedic poetry. In ancient times, the names of things etc. and human duties were determined from the Vedas. Names, karmani f different from each other Vedbardhebhya Evadau, separate institution nirmme. (Manu. 1.21) Lokmanya Tilak has said to believe the authenticity of the Vedas as the main characteristic of Aryatva and Hindutva – “Pramaniyabuddhirvedasu”. The Aryans have unwavering faith in Yajna, believing the power of many Gods despite believing in one God, doing deeds with sincerity, omniscience of God, coordination of knowledge and path of karma, disbelief in materialism, belief in rebirth, goal of life, salvation etc. The real knowledge of Vedic literature is only.

Classical Significance: Manu has described Vedas as the source of all learning, by saying ‘Sarvagyanamayo Hes:’. The Vedas have philosophical theories, political science, sociology, spirituality, psychology, Ayurveda, mathematics, physics, chemistry, botany, zoology, technology, grammar, geology, economics, theatomy, poetry, kamasya and various arts in hundreds of mantras. Various Upanishads and philosophies have been created only about the spiritual and philosophical elements of the Vedas. Code of Conduct: The Vedas are the most authentic scripture for the sense of duty of mankind. Among them is the in-depth detailed description and rendering of Kartavyakartavya. In these, detailed description of Guru-disciple, father-son, husband-wife, parents, society and individuals, nation and nationality, cosmopolitanism, philanthropy, industry, charity, virtue, hospitality and hospitality etc. are available. Social importance: Vivid depiction of ancient Indian civilization and culture and society is found in Vedic literature. A detailed account of the society and civilization of the time is found in the Rigveda and the Atharvaveda. More than 50 occupations are mentioned in the Yajurveda (Chapters 30, Mantras 5 to 22). The names of castes and their deeds related to businessmen are also described. In brief, the duties of Brahmins etc. are described that the duty of a Brahmin is knowledge, the work of the Kshatriya, the trade and commerce of the Vaishya and the craft and laborious work of the Shudra.
Brahmane Brahmanam, Kshatraya Rajijanam, Marudbhyo Vaishyam, Tapase Shudram. (Jaz. 30.5). Political Importance: The Vedas have a plethora of material related to political science. Among these special notable topics are – principles of origin of the state, nature and purpose of the state, various parts of the state, election of the king, duties of the king, constitution and legislation, rule of law, systems of governance, directors of the state, assembly, committee, Vedatha , Institutions of Parliament, justice and punishment, intelligence system, military system, economy, taxation, arms etc. Referring to the duties of the subjects etc., it has been said that he should always be vigilant to protect the nation. Linguistic significance: All the scholars of the world have accepted that the Rigveda is the most ancient book in the world. The Vedas are considered the basis for linguistic studies. It is through this that comparative comparative linguistics has developed through comparative studies. Through comparative study of Vedic language from Greek, Latin, Avesta etc., there is a clear knowledge of the tradition of the development of languages. Scientific elements in Vedas: Vedas contain physics, chemistry, botany, zoology, mathematician, environment, grammatology, geology, Ayurveda etc. in terms of thousands of mantras. Scholars like Mr. Madhusudan Ojha, Giridhar Sharma Chaturvedi, Motilal Shastri, Dr. Vasudevsharan Agrawal etc. have drawn attention to the scientific elements existing in the Vedas. Dr. V.K. Varma (Vilaspur) has studied the Vedas from the point of view of physics. Maharishi Dayanand Saraswati has described the Vedas as the source of all truth education. Dr. D.D. Mehta and Acharya Vaidyanath Shastri gave a detailed description of various sciences in the Vedas. Rayle has depicted Vedic gods as elements of biology.

Published by pravendrakumar

I am Pravendra Kumar. I am doing research in Sanskrit language. I want to share the knowledge of Sanskrit language in own words. Sanskrit language is a precious language of the world. It is the mother language of all Indian languages. The words of Sanskrit language are present in all Indian languages. Sanskrit is the ancient Indian language. It is the origin of all Indian languages. The Indian culture is present in this language. All ancient Indian epics written in Sanskrit language like Vedas, Upnishadas, Puranas, Mahabharat, Bhagwat Geeta, Ramayan, etc.

Leave a comment